*भैंसासुरी माताजी शिखर निर्माण के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, समिति के खाते में जमा हुए 3.51 लाख रुपए*

जन जागृति संगम 
9302003334


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। क्षेत्र की आराध्य देवी मां भैंसासुरी माताजी के मंदिर पर प्रस्तावित शिखर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण अंचल में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। मां के भक्त तन, मन और धन से इस पुण्य कार्य में सहयोग कर रहे हैं। ग्राम कनघट्टी सहित आसपास के उगरान, छाछखेड़ी, अरनिया चुंडावत, सोनी, रूपी, जेतपुरा, अमरपुरा, सूपड़ा एवं खखराई सहित अनेक गांवों से श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं। गाडगिल सागर बांध पर स्थित प्राचीन मां भैंसासुरी माताजी का मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। वर्षों से ग्रामीणजन वर्षा की कामना को लेकर यहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान करते आए हैं और मां की कृपा से क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने तथा गाडगिल सागर बांध के भरने की मान्यता जुड़ी हुई है। इसी आस्था और श्रद्धा के साथ मंदिर के शिखर निर्माण हेतु जनसहयोग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम कनघट्टी निवासी ओमप्रकाश नंदलाल पाटीदार ने 11 हजार वहीं ग्राम कनघट्टी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मनीष आर्य ने भी मां भैंसासुरी माताजी के शिखर निर्माण के लिए 11 हजार 111 रुपए की सहयोग राशि भेंट कर धार्मिक कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर समिति ने पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मनीष आर्य का सम्मान भी किया। साथ ही पूर्व सरपंच कृष्णपालसिंह शक्तावत का साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों ने मां भैंसासुरी माताजी के जयकारों के साथ शिखर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का संकल्प लिया।


उधर, शिखर निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से भैंसासुरी माताजी शिखर निर्माण समिति द्वारा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की कनघट्टी शाखा में समिति का बैंक खाता भी खुलवाया गया है। समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नाम से संचालित इस खाते में अब तक प्राप्त समस्त सहयोग राशि जमा कर दी गई है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार पिछले दो माह से चल रहे जनसहयोग अभियान में प्राप्त 3 लाख 51 हजार रुपए बैंक खाते में जमा किए गए हैं। समिति ने बताया कि अभी कई गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी है तथा कुछ स्थानों पर रसीद पुस्तिकाओं के माध्यम से सहयोग राशि संग्रहण का कार्य चल रहा है। जिन श्रद्धालुओं ने सहयोग राशि की घोषणा की है, उनसे भी संपर्क कर राशि प्राप्त की जा रही है। पर्याप्त राशि एकत्रित होते ही मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का प्रतीक है। मां भैंसासुरी माताजी की कृपा से भक्तों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है और भविष्य में भी यह अभियान इसी प्रकार आगे बढ़ता रहेगा।


कार्यक्रम में बहादुरसिंह, मुन्नालाल प्रजापत,भगवानसिंह, जगदीश पाटीदार, भरत राठौर, कारूसिंह, प्रकाश पाटीदार, पंकज पाटीदार, अखिलेश कौशिक, अशोक पाटीदार, जगदीश सांवरिया, कुशालसिंह, शंभूलाल धनगर, प्रहलादसिंह, भरतलाल नागरिया, कमलेश आर्य, अर्जुनपुरी गोस्वामी, सुरेश रावत, गजेंद्रसिंह, केसरीमल आर्य, गणेश आर्य, रोहित शर्मा, सुनील आर्य, देवेंद्र आर्य, चंद्रपालसिंह, राहुलसिंह, प्रवीण आर्य, दिलीप आर्य, कमलेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-----------------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के परिवार की ढाई साल की बच्ची की मौत, दो गंभीर रूप से घायल...!*