*ना बॉयफेंड और ना हुई लड़की की शादी, फिर कैसे और क्यों प्रेग्नेंट हो गई; छत्तीसगढ़ में आया अजब मामला*

जन जागृति संगम 
9302003334


Chhattisgarh deskNews : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में एक कुंवारी लड़की को अस्पताल की गलत रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बता दिया.

राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और चिकित्सा में कोताही (Medical Negligence) के मामले सामने आते ही रहते हैं. कई गंभीर लापरवाही के मामलों की वजह से मरीजों के जान तक चली जाती है. इनमें गलत इलाज लगाना, ऑक्सीजन की कमी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव एक अहम कारण होता है. इस बीच अब छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का अजब मामला सामने आया है. राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बीमार नाबालिग को अस्पताल की गलत रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बताया गया.

हद तो तब हो गई जब नाबालिग के गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने रातभर नाबालिग और उसके परिजनों से पूछताछ की. अगले दिन सोनोग्राफी रिपोर्ट में गर्भवती होने की बात पूरी तरह गलत साबित हुई. वहीं, एसपी अंकिता शर्मा ने मामले में इसे एक गंभीर लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया.

*पुलिस ने दी मानसिक प्रताड़ना*
बताया जा रहा है कि गर्भवती होने की रिपोर्ट से पहले ही परिजन परेशान थे, ऊपर पुलिस ने पूछताछ करके किशोरी के साथ-साथ परिजन पर मानसिक दबाव डाला.  उधर, कानून के जानकारों और विशेषज्ञों ने बताया कि नाबालिग से थाने में पूछताछ करना और रातभर रोकना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ है. 

*परिवार की बदनामी करने का आरोप*
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी की मेडिकल ऑफिसर को भी हटाकर जिला अस्पताल अटैच किया गया है. वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूरे गांव में गर्भवती होने की बात फैला दी, जिससे परिवार की बदनामी हुई. इसके बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों को सफाई देना भारी पड़ गया है.

*दोनों विभागों ने की कार्रवाई*
वहीं, कार्रवाई की कड़ी में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने सोमनी थाने के थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने वहां के डॉक्टर मोना साहू  एवम लेब टेक्नीशियन अब हटा दिया है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के परिवार की ढाई साल की बच्ची की मौत, दो गंभीर रूप से घायल...!*