*जावरा में थाने के पास ही नकली दूध की फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली दूध मिला*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9238344171
8989670223
रतलाम जिले के जावरा के भीमाखेड़ी क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र थाने के बिल्कुल निकट नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। सूचना मिलने पर जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने छापेमारी कर मौके से बड़ी मात्रा में पाउडर से तैयार किया जा रहा संदिग्ध दूध पकड़ा है। मौके पर जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया और खाद्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में पाउडर और अन्य सामग्री से नकली दूध तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल खाद्य विभाग द्वारा नमूने लेकर जांच की जा रही है और कार्रवाई जारी है। मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें