*भोपाल में किसानों और साधु-संतों की सुरक्षा का मुद्दा गूंजा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से मिले शेखर नाहर*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9238344171
भोपाल। भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर ने भोपाल में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के किसानों और साधु-संतों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान शेखर नाहर ने प्रदेश में साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसानों को आगामी कृषि सीजन में खाद की किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार और संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने चाहिए।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश वेयरहाउस संगठन के अध्यक्ष संजय जी से भी विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में किसानों को खाद उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था तथा वितरण प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में सुरेंद्र कुमार जैन, राकेश चोरड़िया, राजकुमार मारवाड़ी सहित जबलपुर से आई महिला अध्यक्ष संगीता जी भी उपस्थित रहीं। सभी ने किसानों के हितों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
भोपाल में हुई यह मुलाकात किसानों की समस्याओं के समाधान और साधु-संतों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सार्थक पहल के रूप में देखी जा रही है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें