*ज़ब अपराधी खुलेआम घूम रहा तो किसको भेजा जेल* *11 वर्षीय बालिका से ज्यादती प्रयास मामले में नया विवाद सामने आया परिजनो का दावा आरोपी खुलेआम घूम रहा, पुलिस ने कहा- जेल भेज चुके* *कौन सच्चा कौन झूठा*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
जेपी तेलकार 



पिपलिया मंडी । ग्राम खोखरा में 11 वर्षीय बालिका से ज्यादती के प्रयास के मामले में अब नया विवाद सामने आया  पीड़िता के पिता और भाई ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि आरोपी 70 वर्षीय लालसिंह बावरी पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद खुलेआम घूम रहा है। 
*परिजनों* 👉🏻का कहना है कि मंगलवार को आरोपी पिपलिया मंडी में देखा गया, जहां उसने एक दुकान से अगरबत्ती खरीदी। उनका दावा है कि इस संबंध में दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद हैं।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने और हिरासत में लेने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद वह बाजार में घूमता नजर आया। इसे लेकर उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

*वहीं*👉🏻 पिपलिया मंडी थाना प्रभारी विक्रमसिंह इवने ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि आरोपी  को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 

*अब* 👉🏻 ऐसे में पुलिस और परिजनों के दावों में विरोधाभास सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। यदि पुलिस का दावा सघ है तो सीसीटीवी में दिखाई देने वाला व्यक्ति कौन है, और यदि परिजनों का दावा सही है तो मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है।

*यह है मामला*

गौरतलब है कि ग्राम खोखरा निवासी 11 वर्षीय बालिका ने पिपलिया मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी सहेली के घर किताब लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव के लालसिंह पिता अमरा बावरी ने उसे बुलाकर बीड़ी लाने के बहाने घर के अंदर खींच लिया, दरवाजा बंद कर उसके साथ ज्यादती करने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी मौके से भाग निकला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(2), 76 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11, 12, 9(एम) एवं 10 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। अब आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और परिजनों के अलग-अलग दावों ने मामले को और अधिक चर्चित बना दिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*