*खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, 20 वर्षीय विजयकुमार की मौत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

कुकड़ेश्वर (नीमच)। नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सुवासरा बुजुर्ग में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय युवक अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था।


जानकारी के अनुसार, ग्राम सुवासरा बुजुर्ग निवासी विजयकुमार (20) गुरुवार दोपहर अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूप के बीच काले बादल छा गए। इससे पहले कि वह किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाता, आकाशीय बिजली सीधे उस पर गिर गई। बिजली की चपेट में आते ही विजयकुमार खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में उसे तत्काल कुकड़ेश्वर शासकीय अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं प्रशासन द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*