*ग्राम सांगाखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर मे 43 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ*



जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 29 जुलाई 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय चचोर द्वारा बुधवार को ग्राम सांगाखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आयुर्वेद पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, साइटिका, प्रमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति, संतुलित दिनचर्या, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता तथा पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराई गईं।
 शिविर में कुल 43 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर के सफल संचालन में डॉ.राहुल अग्रवाल, श्री भूपेंद्र सिंह सोलंकी एवं श्री हुकुमचंद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। https://primetrace.com/group/559308/post/1192099452?utm_source=android_post_share_web&referral_code=ND97M&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=ADMIN

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*