*मध्य प्रदेश में 74 हजार रसोइयों के मानदेय पर बड़ा फैसला, अब ई- के वायसी के बाद ही मिलेगा पैसा, ऑडिट में खुली बड़ी पोल*


जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641


भोपाल🖊️

भोपाल /प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के 55 लाख से अधिक बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के भुगतान में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। पीएम पोषण पोर्टल के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था है। इसकी समीक्षा में रसोइयों के नाम और पते तो सही मिले लेकिन बैंक खाते दूसरे के दर्ज हैं। यानी काम कोई कर रहा है और भुगतान किसी और को किया जा रहा है। एक रसोइए का पंजीयन अलग-अलग स्कूल में होने की बात भी प्रतिवेदन में है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रधानाध्यापकों को रसोइयों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। 
गड़बड़ी प्रमाणित होने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को 20 जुलाई तक जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी।सभी रसोइयों का ई-केवाईसी व समग्र आईडी सत्यापन कराया जाएगा। उनके आधार नंबर से लिंक बैंक खातों का भी मिलान करना है। पोर्टल पर सही जानकारी अपडेट होने के बाद ही मानदेय दिया जाएगा। 
यदि किसी स्कूल में निर्धारित संख्या से अधिक रसोइए पंजीकृत पाए जाते हैं तो उनका भुगतान नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त मानदेय की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को खुद वहन करनी होगी। विकासखंड स्तर पर विकासखंड समन्वयक भी रिकॉर्ड का सत्यापन करवाएंगे।मध्याह्न भोजन की निगरानी के लिए एजुकेशन पोर्टल की लॉगिन आईडी को पीएम पोषण पोर्टल से जोड़ा गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक आधिकारिक यूजर आईडी से लॉगिन करेंगे। विकासखंड समन्वयक के लिए भी विशेष पंजीकृत लॉगिन आईडी अनिवार्य है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*