*रतलाम पुलिस द्वारा नाबालिग लडकियो से अनैतिक देह व्यापार करवा रहे युवक को किया गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
रतलाम ( जगदीश राठौर) पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा रतलाम जिले मे अनैतिक देह व्यापार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही निर्देशित किया गया था जो थाना रिंगनोद के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम ढोढर बाछडा डेरे से अनैतिक देह व्यापार ( पीटा एक्ट ) के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी हंसु पिता गोपाल चौहान जाति बाछडा उम्र 19 साल निवासी बाछडा डेरा ढोढर के घर से दो नाबालिग लडकियों को रेस्क्यू किया आरोपी हंसु के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 302/2026 धारा 143(4) बी.एन.एस. 3,4,5,6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व ¾ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद , उप निरीक्षक रघुवीर जोशी , सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौहान , प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह , नरेन्द्र सिह ,आरक्षक नरेन्द्रसिंह हाडा, शोभाराम शर्मा , रविन्द्रसिंह , महिला आरक्षक निशा दडिंग थाना रिंगनोद , पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें