चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं क्रांतिकारी भगवान रेगा कोरकू जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम /आज ग्राम मोरवानी में चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं क्रांतिकारी भगवान रेगा कोरकू जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।

रतलाम आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज,जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, मध्य प्रदेश अजाक्स संगठन,महाराणा पूंजा भील जनकल्याण संगठन ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया गया ।



सर्व प्रथम महापुरूष डा भीमराव अंबेडकर, बिरसा मुंडा ,टांट्या भील आदि की पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पौधारोपण किया गया। जिसमे फलदार,छायादार, गुलाब जामुन ,अशोक आदि के पौधो का रोपण किया गया। तथा जल, जंगल,जमीन,प्रकृति एवम पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया और सभी अतिथियों ने वीर महापुरूष क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद एवम क्रांतिकारी भगवान रेगा कोरकू के जीवन पर प्रकाश डाला गया।क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को अलीराजपुर जिले के भाभरा कस्बा मधयप्रदेश में हुआ । 


तथा महान आदिवासी क्रांतिकारी रेगा कोरकू का जन्म 22 जुलाई 1845 को गांव सोनखेड़ी तहसील हरसूद जिला खण्डवा मध्यप्रदेश मे हुआ। जिन्होंने जल जंगल जमीन प्रकृति, पर्यावरण बचाने लिए बहुत संघर्ष किया ऐसे महान कांतिकारियो की शहादत को कोटि कोटि नमन कर समूचा समाज याद किया गया इस अवसर पर सुनील गौड़ जनशिक्षक, समाजसेवी महिंद्रा टांक, पीयूष जैन, अकरम खान, राजू सिंगाड़ ,अनीता वर्मा ,राजीव गांधी, अंजना राठौर, पीयूष, अमर ,कैलाश, रानी ,सीता, गीता, रीता, सुमन , समाजसेवी सूरत लाल डामर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*