*इंदौर - नीमच हाईवे पर सुरक्षा के लिए ढाई करोड़ की स्वीकृति मिली ,अनुपूरक बजट में मिली सौगात*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा लेबड़-नयागांव फोरलेन हाईवे सड़क मार्ग स्थित ब्लेक स्पॉट पर सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे है जिसमे सफलता भी मिल रही है।विधानसभा में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र में ढाई करोड़ रु की राशि स्वीकृत हुई है। इसके पूर्व मुख्य बजट में 10 करोड़ रु की स्वीकृति मिली थी।। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा इंदौर -नीमच फोरलेन सड़क राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लम्बे समय से ब्लेक स्पॉट पर नियंत्रण करने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए निरन्तर मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री से आग्रह कर रहे है।डॉ पांडेय के आग्रह को स्वीकार करते हुए बीते माह के बजट में ग्राम माननखेड़ा में ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी।गत दिवस विधानसभा में प्रस्तुत हुए अनुपूरक बजट में ढाई करोड़ रु की स्वीकृति दी गई।जिसमें भीमाखेड़ी फाटक चौराहे एवं अरनिया फंटे पर दीर्घकालिक सुधार के कार्य किये जायेंगे।जिसमे सड़क चौड़ीकरण,दुर्घटना पाईंट को सुधार एवं विद्युतीकरण कार्य किये जायेंगे।अनुपूरक बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ यादव,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें