*"नन्हे हाथों ने परिसर में पौधे रोप कर दिया, हरियाली का संदेश ।"*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


जावरा।
प्रकृति संरक्षण का संदेश देने और नन्हे बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जेपीएस किड्स, रतलाम नाका शाखा, जावरा में हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर विद्यालय परिसर के उद्यान (गार्डन कैंपस) में केले, पाम तथा अन्य छायादार एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में मूणत ग्रुप के डायरेक्टर श्री विनोद मूणत, प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत, विद्यालय के शिक्षकगण तथा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से पौधे लगाकर उन्हें जल अर्पित किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। शिक्षकों ने बच्चों को पौधारोपण की सही विधि समझाते हुए पौधों के महत्व, उनकी देखभाल तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्री कमल मूणत ने कहा कि, "आज का लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले कल की शुद्ध हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा। यदि बचपन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित की जाए तो वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनेंगे।"
प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने अपने उद्बोधन में कहा कि, "विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का संस्कार स्थल भी है। ऐसे गतिविधि-आधारित कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हैं और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक संदेश देते हैं। प्रत्येक बच्चे को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।"
कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। नन्हे विद्यार्थियों ने पौधों के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*