*जावरा में शिक्षा का नया अध्याय: मूणत ग्रुप की तीसरी शाखा 'जेपीएस किड्स' का भव्य शुभारंभ*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर *9425490641** *9238344171*
जावरा। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे मूणत ग्रुप ऑफ़ बिज़नेस एंड एजुकेशनल एसोसिएट्स ने आज चौपाटी क्षैत्र के खारीवाल काॅलोनी में जावरा शहर में अपनी तीसरी तथा रतलाम जिले की सातवी शाखा "जेपीएस किड्स" का शुभारंभ खारीवाल कॉलोनी, जावरा स्थित नवीन परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया।
संस्थान का शुभारंभ आदरणीय मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत एवं मूणत ग्रुप ऑफ़ बिज़नेस एंड एजुकेशनल एसोसिएट्स की व्यवस्थापक श्रीमती रोशन देवी मूणत के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नवस्थापित विद्यालय की उज्ज्वल सफलता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मूणत ग्रुप के डायरेक्टर श्री विनोद मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि जेपीएस किड्स केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आधुनिक शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति के माध्यम से क्षेत्र के नौनिहालों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डायरेक्टर श्री कमल मूणत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मूणत ग्रुप सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और संस्कारों के समन्वय के साथ विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि जेपीएस किड्स बच्चों के लिए ऐसा वातावरण प्रदान करेगा, जहाँ शिक्षा आनंद, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के साथ दी जाएगी।
जावरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। जेपीएस किड्स बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करने वाला ऐसा शिक्षण केंद्र बनेगा, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी को परिवार जैसा स्नेह और उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के अंत में जेपीएस किड्स के डायरेक्टर श्री सुबाहु मूणत ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, मूणत परिवार एवं मूणत ग्रुप के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास एवं शुभकामनाओं से यह संस्थान नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस शुभ अवसर पर श्री शोभित मूणत, मूणत ग्रुप के सभी सदस्य, मूणत परिवार के सदस्य, अभिभावकगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह, आनंद एवं उल्लास का वातावरण रहा और सभी ने जेपीएस किड्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें