*भाजपा राज में सड़क पुलिया निर्माण में भारी भ्रस्टाचार - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* नीमच फोर लेन के साथ ही नीमच सिटी की पुलिया भी चढ़ी भ्रस्टाचार की भेंट* *भर्ष्टाचार मुक्त भारत का दावा करते है तो दूसरी औऱ सिटी पुलिया जीता जागता उदाहरण*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। एक और सुशासन की मंचो से भाजपा के नेता जमकर अपने लिए कसीदे पड़ते नहीं थकते और भरस्टाचार मुक्त भारत का दावा करते है तो दूसरी और इन्ही के राज में जमकर निर्माण कार्यो में भरस्टाचार हो रहा है और अधिकारी नेता जमकर कमीशन खोरी कर रहे है इसका जीता जगता उदाहरण भाटखेड़ा से डूंगलावदा फंटे तक निर्माणाधीन फोर लेन तो है ही लेकिन इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दावों को झुठलाती हुई नीमच सिटी पुलिया भी है जो स्वतः प्रमाणित करती है की भाजपा के राज में किस प्रकार से निर्माण कार्यो में जमकर कमीशनखोरी और जनता के खून पसीने की कमाई से दिए गया टैक्स भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और आमजन अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योँकि तानाशाही के चलते उसकी नीमच से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कोई सुनने वाला नहीं है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की पहले भी हम कई बार नीमच फोर लेन सड़क में प्रयुक्त घटिया सामग्री एवं मानक अनुसार सड़क निर्माण न होने की शिकायत कर चुके है लेकिन उस पर कोई सकारात्मक कार्यवाही कमीशनखोरी के चलते भाजपा के राज में नहीं हो रही है और घटिया निर्माण जारी है
वंही दूसरी और नीमच सिटी पुलिया जो भी अभी बनी है और स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने बड़े बड़े दावे किये थे की पुलिया बनाने से मार्ग सुगम होगा लेकिन जब आज वंहा जाकर देखा तो मालूम हुआ की जो पुलिया बनी है उस पर अभी से जगह जगह सीमेंट कंक्रीट उखड गया है और दरारों को छुपाने के लिए डामर का प्रयोग कर दरारे छुपाई जा रही है जो अपने आप प्रमाणित कर रहा है की किस प्रकार से राजनितिक संरक्षण में पुलिया का निर्माण हुआ है। यह तो भाजपा ही बता सकती है की उक्त पुलिया कब तक अपने अस्तित्व में रहेंगी। उक्त पुलिया के निर्माण के दौरान इसकी गुणवत्ता की जगह मात्र कमिसन परध्यान देने के कारन घटिया निर्माण हुआ है। क्या नीमच की जनता उक्त घटिया निर्माण के लिए अपने जनप्रतिनिधियों से सवाल करने की हिम्मत झूटा पाएंगी या सिर्फ और सिर्फ धर्म के नशे में डूबकर राम मंदिर में चंदा चोरी के होने पर भी मुंह न खोल कर चुपचाप देह की जनता की तर्ज पर ही इन भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती रहेगी यह यक्ष प्रश्न आज जनता के सामने है? उक्त पुलिया की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च अधिकारियो को भी पत्र प्रेषित कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
9826270178



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें