*जयकारों और भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज का चातुर्मास मंगल प्रवेश जुलूस, नरसिंह वाटिका में धर्म सभा आयोजित*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
इंदौर ( जगदीश राठौर ) जय कारो एवं भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ महासती डॉक्टर कुमुद लता जी महाराज का चातुर्मास मंगल प्रवेश । चातुर्मास मंगल प्रवेश जुलूस धर्म, संयम और अनुशासन का संगम होता है यह जुलूस मात्र एक यात्रा नहीं, बल्कि संतों के सानिध्य में 4 महीने के आध्यात्मिक महापर्व (चातुर्मास) के शुभारंभ का प्रतीक है।
उक्त विचार कुमुद लता जी महाराज ने मंगल प्रवेश पर व्यक्त किए। महा सती डॉ. कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा-4 का _संकल्प मय चातुर्मास 2026_ हेतु *भव्य मंगल प्रवेश जुलूस* आज बुधवार को *महावीर भवन, इमली बाजार* से प्रातः 7.30 बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। हजारों श्रद्धालु जयकारों और महिला मंडलों के साथ जुलूस में शामिल हुए। पूरा मार्ग भक्ति गीतों और "चमक रहा भई चमक रहा, जैन दिवाकर चमक रहा" के नारों से गुंजायमान रहा।जुलूस महावीर भवन, इमली बाजार से प्रारंभ होकर राजबाड़ा, खजूरी बाजार, गौरा कुण्ड, टोरी कॉर्नर, बड़ा गणपति होते हुए नरसिंह वाटिका, एयरपोर्ट रोड स्थित चातुर्मास स्थल पर पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार सजाकर स्वागत किया गया। जुलूस मार्ग में हर्ष सोनगरा द्वारा भक्ति गीतों से गगन गुंजायमान किया।नरसिंह वाटिका पहुंचने पर भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, समन्दर पटेल, कांति लाल जैन - औरंगाबाद, सुरेश लुणावत - चेन्नई* सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को स्वर्णिम फाउंडेशन की ओर से स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आक्सीजन मेन के रुम me नाम दर्ज किया। जिसका सर्टिफिकेट फाउंडेशन के विवेक जैन एवं वीरेन्द्र जैन द्वारा दिया गया।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में अपने परिवार की सेवा भावना जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों मे महासतीजी का मंगल पाठ ओर दिव्य आशीर्वाद हमें नई शक्ति,ओर ऊर्जा देती है।
सभा में रमेश भण्डारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। डीपी जैन ने चातुर्मास की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। अचल चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। धर्म सभा में श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम और तप की महत्ता पर प्रवचन सुने और चातुर्मास को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस मंगल प्रवेश को सफल बनाने में महावीर भवन संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा युवक संघ,श्राविका संघ का विशेष सहयोग रहा।
पांडाल प्रवचन सभागार का निर्माण गजेंद्र बोडाना,अभय झेलावत, राजेंद्र चोरड़िया,अतुल कोठारी,विमल तातेड,ललित संचेती, की टीम ने मुख्य समन्वयक जिनेश्वर जैन के निर्देशन में किया।
स्वागत गीत वर्धमान श्रुति बहु मण्डल की बहनों द्वारा गाया गया। महासती महाप्रज्ञा जी महाराज के मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हुए समारोह में पदम कीर्ति जी महाराज एवं राजकीर्ति जी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन जिनेश्वर जैन एवं आभार प्रकाश भटेवरा ने व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें