*36 वर्ष की सेवा के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण गुप्ता की भावभीनी बिदाई*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण गुप्ता 31 अगस्त 2026 को अपनी शासकीय सेवा 36 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़िया ने कहा बिहार से आकर मालवा को अपनी कर्म स्थली बनाया डा अरुण गुप्ता ने 36 वर्ष तक ईमानदारी के साथ अपनी स्वास्थ्य सेवाएं जनता को प्रदान कर सेवा भावना की मिसाल कायम की है जो कि सराहनीय है अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है, उनका व्यवहार,आचरण,सेवा निष्ठा,हम सब के लिए प्रेरणा दायक है । हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अजय सिंह राठौर ने कहा कि मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम,नसबंदी कार्यक्रम में आपके नेतृत्व में संस्था ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है । सिविल हॉस्पिटल जावरा के डॉ फैजान उस्मानी, डा दिनेश पाटीदार व डा शुभम पांडेय ने डा अरुण गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए, डा गुप्ता ने कोरोना काल में भी अपनी अमूल्य सेवाएं दी, खेरुनिन्शा खान, श्वेता सिंह, कैलाश पवार,भरत बिडवान, गोपाल सिंह राठौर व नाजनीन खान ने भी डा गुप्ता के सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौर में डा अरुण गुप्ता जैसा कर्तव्यनिष्ठ,निष्ठावान, ईमानदार,मेहनती ,मिलनसार व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है ।इस दौरान डा अरुण गुप्ता का पुष्पमाला , शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया ।अभिनन्दन पत्र का वाचन सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़िया ने किया ।अतिथियों का स्वागत अनीता जोशी, धर्मेंद्र भट्ट,स्वीटी झाला,वैशाली वसुनिया, पूजा राठौर, सपना भाटी, रंजना कुमावत, कृष्णा धाकड़,तनवी फुलवानी ,रमेश माली, गजेंद्र राठौर,ओंकार मालवीय, राकेश चावरे, अनिल चौहान आदि ने किया, संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया । आभार भारत सिंह ने माना,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें