*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा विजन को साकार करेगा नीमच का अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय*

   
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 2 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इ


सी क्रम में नीमच में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शासकीय सांदीपनि विद्यालय तैयार किया गया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में विकसित यह विद्यालय जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों का लाभ उपलब्ध कराएगा।


लगभग 12,865 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित यह विद्यालय भूतल सहित चार मंजिला (जी+3) भवन है। विद्यालय का निर्माण आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यहां विशाल कक्षाएं, पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।


छोटे बच्चों के लिए विशेष किंडरगार्टन कक्षाएं और आकर्षक प्ले एरिया विकसित किया गया है। वहीं विज्ञान, कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
 

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बहुउद्देशीय हॉल, योग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्था तथा खेलकूद के लिए 200 मीटर का रनिंग ट्रैक विकसित किया गया है।
 इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मिड-डे मील व्यवस्था, कैंटीन, स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय तथा बस, साइकिल एवं अन्य वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परिसर में हरित क्षेत्र और उद्यान भी विकसित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके।

शासकीय सांदीपनि विद्यालय केवल एक नया विद्यालय भवन नहीं है, बल्कि आधुनिक शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिले के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विकसित भारत के संकल्प के साथ इंदौर में नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न* *राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा को लेकर तय की भावी कार्ययोजना*