*आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति के लिए 1 लाख की रिश्वत मांगने पर परियोजना अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




सीधी जिले में आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के बदले ₹1 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला मझौली बाल विकास परियोजना के ग्राम पांड क्रमांक-01 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ा है। श्रीमती किरण बैगा ने सहायिका पद के लिए एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के जरिए आवेदन किया था।
💥💥💥
आरोप है कि पर्यवेक्षक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा ने नियुक्ति कराने के बदले व्यक्तिगत रूप से और फोन पर ₹1 लाख की रिश्वत मांगी। जांच में रिश्वत मांगने से संबंधित तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रमाण के रूप में सामने आईं। विभागीय जांच में नियुक्ति प्रक्रिया में जानबूझकर एक माह से अधिक की देरी किए जाने की बात भी सामने आई।

अधिकारियों ने इस कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत मानते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा। इसके बाद ज्योति विश्वकर्मा को 31 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बाल विकास परियोजना रामपुर नैकिन क्रमांक-01, जिला सीधी निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।💥💥💥💥💥💥💥💥 जनहितमें जारी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*