*सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम* *आशीर्वाद का दिया' से 'सुशासन सेवा संवाद' तक होंगी विभिन्न गतिविधियां*
*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
नीमच/ सेवा, सहभागिता एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीमच जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से निम्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
*प्रमुख गतिविधियां:-*
* आशीर्वाद का दिया 17 सितंबर
* हितग्राही परिवारों एवं प्रमुख धार्मिक सार्वजनिक स्थर्तों पर दीप प्रज्ज्वलन।
* आवास, जल संरचना, सेतु, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, पंचायत भवन, पर्यटन एवं विकास परियोजनाओं पर दीप प्रज्ज्वलन।
* ग्राम पंचायतों में 500, नगर पालिका वार्डों में 500 तथा नगर परिषद वार्डों में 250 दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
* मेरे सपनों का भारत 19 से 26 सितंबर
* चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं,
* जिला स्तर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण।
* नमो सेवा-अनकही कहानियां 19 सितंबर से 5 अक्टूबर
* शासकीय योजनाओं पर नुक्कड़ नाटकों से प्रचार-प्रसार, 25 सितंबर को नाट्य मंडलियों का सम्मान।
* आंगन मिलन सेवा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर
* न्यूट्रीशन बास्केट वितरण, टीकाकरण एवं अन्य विभागीय गतिविधियां।
* सेवा की कहानी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर
* शासकीय योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सफलता कहानियों को लोगो तक पहुंचाना
* सेवा ज्योति कलश यात्रा 7 अक्टूबर
* गांव एवं जिला स्तर पर जनभागीदारी से यात्रा।
* वाहन पर शासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन तथा कलश एवं कृत्रिम मशाल।
* विधानसभा क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक यात्रा, सार्वजनिक कार्यक्रम एवं विकास पुस्तिका वितरण।
* प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण।
* सेवा-मेरा योगदान 2 से 10 अक्टूबर नागरिकों की भागीदारी से 25 सेवा गतिविधियां, जिनमें-
रक्तदान, अनाथालय/वृद्धाश्रम यात्रा एवं अभिलेख अभियान, स्वास्थ्य जांच, योग-ध्यान एवं महिला स्वास्थ्य-स्वच्छता, शिक्षा सहयोग एवं डिजिटल साक्षरता, अंगदान, नशामुक्ति एवं पोषण-एनीमिया जागरुकता, सड़क सुरक्षा एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग, साइबर सुरक्षा एवं फिट इंडिया गतिविधियां, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण, वोकल फॉर लोकल एवं सरकारी योजनाओं की जागरूकता।
*👉🏻सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार 2 से 10 अक्टूबर*
*👉🏻ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर तथा नगरीय क्षेत्रों में जोनवार सेवा शिविर।*
*👉🏻पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर।*
*👉🏻सेवा के रंग-घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की रंगोली 9 एवं 10 अक्टूबर*
*👉🏻सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज विद्यार्थी, युवा, स्टार्टअप, प्रोफेशनल्स एवं इनोवेटर्स की भागीदारी।*
*👉🏻28 सितंबर को टूरिज्म कॉन्क्लेव एवं 12 अक्टूबर को इनोवेशन यूथ कॉन्क्लेव।*
*👉🏻सुशासन सेवा संवाद 17 अक्टूबर*
*👉🏻पंचायत से पार्लियामेंट तक सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन ।*
*👉🏻25 साल 25 कहानियां-नेशनल अनबॉक्सिंग*
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को सशक्त करते हुए शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। विभिन्न सेवा, जागरूकता एवं नवाचार गतिविधियों के जरिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें