*"कमरे में 2 घंटे बिताओ, किसी को पता नहीं चलेगा"* *इनकार करने पर CMO ने महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को नौकरी से निकाला*
जन जागृति संगम डेस्क न्यूज
9302003334
रीवा की चाकघाट नगर परिषद से कथित आपत्तिजनक बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें एक अधिकारी की आवाज में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से कथित तौर पर दो घंटे कमरे में साथ रहने की बात कही जा रही है। बातचीत में अधिकारी के पत्नी-बच्चों के बाहर जाने का भी जिक्र है।
ऑडियो सामने आने के बाद महिला कर्मचारी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त से शिकायत कर नगर परिषद के सीएमओ शंखधर पांडेय और अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया गया महिला के मना करने पर उसकी नौकरी चली गई।
महिला के मुताबिक वह 15 मार्च 2018 से दैनिक वेतन पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि 18 जून 2026 को कार्यालय में उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई तथा नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। महिला ने उस दिन की CCTV रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग भी की है।💥💥💥💥💥। जनहित में जारी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें