*साहू समाज मंदिर धर्मशाला नरयावली में गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन ,साथ ही 25 लाख विधायक निधि की लागत का सामुदायिक भवन का भूमिपूजन सम्पन्न* *प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण पर संगोष्ठी, सामाजिक एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प*
जन जागृति संगम न्यूज
नरयावली/सागर
श्रीराम साहू
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के जिला सागर श्री देव *साहू समाज मंदिर धर्मशाला नरयावली में गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन ,साथ ही 25 लाख विधायक निधि की लागत का सामुदायिक भवन का भूमिपूजन सम्पन्न*
*प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण पर संगोष्ठी, सामाजिक एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प* कृष्ण मंदिर, नरयावली में साहू समाज ट्रस्ट कमेटी नरयावली एवं जिला सागर के तत्वावधान, एवं साहू समाज सशक्तिकरण मिशन (रजिटर्ड) मऊरानीपुर झांसी के मार्गदर्शन में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण संबंधी संगोष्ठी तथा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क छात्रावास निर्माण के विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में समाज के मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विधायक नरयावली इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में तथा श्री गुलाब सिंह राजपूत विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहन लाल साहू जी करेली ,श्री जय प्रकाश साहू मिशन संचालक,श्री गुरुप्रसाद साहू झांसी ,श्री रविशंकर साहू, श्री मनोहरलाल साहू,बलराम साहू जिला सदस्य भाजपा, ने की, विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री महेश साहू दाल मिल,सुशील साहू सागर सदस्य रेलवे सलाहकार समिति, श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू सहसंयोजक भाजपा, श्रीमती संध्या साहू , भाजपा नेत्री इजी हेमलता साहू जिला अध्यक्ष सहकार भारती, समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति में विधायक निधि से 25 लाख के लागत के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस उपलक्ष्य में सभी सामाजिक जनों न पुष्पहार एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। संयोजक संजय साहू अध्यक्ष साहू समाज नरयावली ने बताया कि साहू समाज नरयावली द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा एवं समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साहू समाज सशक्तिकरण मिशन रजिस्टर्ड मऊरानीपुर झांसी के द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण की पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका आयोजकों के अनुसार पिछले कई वर्षों से कर्मा देवी जयंती सहित निःशुल्क सामूहिक विवाह जैसे आयोजन किए जाते रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता, सेवा और एकता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने तथा छात्रावास निर्माण जैसे समाजहित के कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर शिक्षा, संस्कार, सेवा, सामाजिक एकता और समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प प्रस्तुत करता है।जिला सागर से विभिन्न तहसील ब्लाक से बड़ी संख्यां में साहू समाज बंधु राहतगढ़ से देवेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, मकरोनिया से अध्यक्ष विजय साहू मेडिकल, कार्यकारी अध्यक्ष बद्री विशाल साहू, सुनील साहू, ब्रजेन्द्र साहू युवा अध्यक्ष, कार्तिक साहू, गढ़ाकोटा से खेमचंद साहू शिक्षक, ओमप्रकाश साहू अध्यक्ष, दीनदयाल साहु शिक्षक, भगवानदास साहू,बबलू साहू, बल्लू साहू, नितिन साहू पत्रकार, देवांश साहू,सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, माताएं ,बहिनें ,युवा उपस्थित रहे। मंच संचालन पत्रकार श्रीराम साहू पत्रकार ने किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें