*जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की गईं जनसुनवाई* *26 आवेदकों की शिकायतों का किया त्वरित निराकरण*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा आमजन की शिकायतों की त्वरित कार्यवाही एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया कुल 26 आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनकर त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण कर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को भी तत्काल विधिसंगत कार्यवाही हेतु निर्देशित।
दिनांक 15.09.26 को जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी एस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ अनुभाग श्री दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर व थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर श्री शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।
जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। आज की जनसुनवाई में कुल 26 आवेदकों की शिकायतों का पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुनकर उनकी समस्या/शिकायत सुनी और उचित वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को तत्काल निर्देशित भी किया गया।💥💥💥💥💥💥 जनहित में जारी ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें