*3 सितंबर ग्राम बरडिया में 60 दिवसीय नालसा मेगा ड्राइव के अंतर्गत लीगल एड क्लीनिक का आज होगा शुभारंभ*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
*प्रदेश में हुए 7 जिले चयनित*
इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 7 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें *नीमच जिला* भी शामिल है। नीमच जिले में मेगा ड्राइव हेतु ग्राम *बरडिया, तहसील मनासा* का चयन किया गया है।
ग्राम बर्डिया में 3 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे ग्राम पंचायत परिसर में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात ग्रामीणजनों के साथ मेगा ड्राइव के अंतर्गत आगामी 60 दिवस में की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

मेगा ड्राइव के दौरान ग्राम बर्डिया में घर-घर सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए संबंधित शासकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी ग्रामीणजनों को विधिक अधिकारों एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*