*वरिष्ठ पत्रकार लीलाधर साहू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी* *विभिन्न दायित्वों पर 33 पदाधिकारियों की नियुक्ति*
जन जागृति संगम न्यूज
गौरझामर सागर
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सागर ग्रामीण जिले में भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया जी किसान मोर्चा सागर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र पटेरिया द्वारा घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों पर 33 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें गौरझामर के वरिष्ठ पत्रकार श्री लीलाधर साहू को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर लीलाधर साहू को भाजपा के देवरी एवं महाराजपुर अनंतपुरा गौरझामर मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंडल संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं, पत्रकार साथियों, साहू समाज एवं उनके शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विभिन्न पदों पर कार्यकताओं को मिली जिम्मेदारी।
जिला उपाध्यक्ष: नर्मदा पटेल पिपरिया गोपाल गढ़ाकोटा, कैलाश सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र मिश्रा, महेंद्र लोधी एवं अजय पाल सिंह बुंदेला जिला महामंत्री:
राजेश सिंह ठाकुर एवं मूलचंद कुशवाहा,जिला मंत्री सुधीर भाई राजपूत, राणा चौबे, फेरन यादव, जयपाल सिंह यादव एवं मोनू जैन। जिला कोषाध्यक्ष: नन्हे भाई महका,सह कोषाध्यक्ष:
चन्द्र सिंह लोधी,जिला कार्यालय मंत्री आशीष दुबे,जिला सह कार्यालय मंत्री विजय राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी लीलाधर साहू (गौरझामर) ,जिला सह मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुर्मी एवं रघुराज यादव,आईटी प्रभारी:
जगभान यादव। सह आईटी प्रभारी:नयन चौबे। सोशल मीडिया प्रभारी: नीलेश सेन। सह सोशल मीडिया प्रभारी अंकित दुबे। नीति एवं शोध प्रभारी:
रणधीर सिंह ठाकुर। सह नीति एवं शोध प्रभारी:महेश पाठक।
प्रशिक्षण प्रभारी:पवन मिश्रा।
सह प्रशिक्षण प्रभारी: देवेन्द्र सिंह राजपूत। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रभारी: अर्जुन (कन्हेड़ी) लोधी। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सह प्रभारी: जितेन्द्र कुमार। मन की बात प्रभारी: नितिन पाण्डेय।
मन की बात सह प्रभारी: राजेश कुर्मी। जैविक खेती प्रभारी:
भगवत कुर्मी। सह जैविक खेती प्रभारी: अशोक फौजदार।
किसान हित और संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता
भाजपा किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों तक सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने, आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी में मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया, नीति एवं शोध, प्रशिक्षण, शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जैविक खेती जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों एवं किसान हित के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी लीलाधर साहू ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, जिला संगठन एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के प्रति हृदय से से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा जी एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र पटेरिया जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। किसान हित से जुड़े विषयों, संगठन के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से मीडिया और आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साहू राठौर समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं पत्रकार श्रीराम साहू ने लीलाधर साहू सहित नवनियुक्त किसान मोर्चा की पूरी जिला कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार लीलाधर साहू का अनुभव और सक्रियता संगठन के लिए निश्चित रूप से उपयोगी साबित होगी। उनके माध्यम से किसान हित की आवाज और संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसान, समाज और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। शुभकामनाएं:
समस्त भाजपा कार्यकर्ता,
समस्त साहू तेली समाज जिला सागर,समस्त मित्र मंडल गौरझामर, देवरी, केसली, रहली, गढ़ाकोटा एवं सागर जिला ने भी दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें