*शिक्षक दिवस पर जिले में 415 प्राचार्य एवं शिक्षक सम्मानित* *उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं शैक्षणिक नवाचार के लिए किया गया सम्मान*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच । शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के नीमच, जावद एवं मनासा विकासखंड में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। सांदीपनि विद्यालय नीमच, सांदीपनि विद्यालय जावद एवं सांदीपनि विद्यालय मनासा में आयोजित समारोहों में बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं विषय शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


समारोह में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित विषय शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 90 से 100 प्रतिशत के मध्य परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले प्राचार्यों, कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा शैक्षणिक क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

*राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 से नीमच का गौरव बढ़ा*
*शा.मा. वि. बिसलवास बामनिया के शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित* पुरी पोस्ट 👇🏻

💌▪️💌▪️💌▪️💌

*अधिक खबरें जानकारीयां* 👇

💌▪️💌▪️💌▪️💌

जिले के तीनों विकासखंडों में आयोजित समारोहों में कुल लगभग 415 प्राचार्य एवं शिक्षक सम्मानित हुए। इस अवसर पर शिक्षकों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में उनके योगदान की सराहना की गई।


जावद में आयोजित समारोह में विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नीमच में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में समारोह आयोजित हुआ। 


मनासा में विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव की उपस्थिति में शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्राचार्यों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रेरित करना रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*