*सेवा संकल्प अभियान के तहत 47 अधिकारी करेंगे ग्राम पंचायतों का भ्रमण*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए 47 जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के क्लस्टरवार भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी निर्धारित तिथियों में आवंटित क्लस्टर मुख्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करेंगे तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
विकासखंडवार जावद में 14, मनासा में 20 तथा नीमच में 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की निगरानी, प्रगति का जायजा तथा आवश्यकतानुसार संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित अवधि के दौरान भ्रमण कर सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा भ्रमण संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*