*जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद द्वारा तुलसी पौधा वितरण का हुआ भव्य आयोजन, 501 पौधों का हुआ वितरण*

जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641*


जावरा ( जगदीश राठौर)भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा जन्माष्टमी पर संस्था का महत्वपूर्ण प्रकल्प तुलसी पौधा वितरण का आयोजन किया गया। तुलसी पौधा वितरण आयोजन में संस्था सदस्यों के साथ अनेक आम जन सहभागिता की!  आयोजन के मुख्य अतिथि   राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव थे । मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी , शेखर नाहर , बाबूलाल खमेसरा, डॉ जी एल पटेल, महेंद्रसिंह बामनखेड़ी, सत्येन्द्र जोशी, राजेश शर्मा, प्रकाश कोठारी, सुनील कोठारी आदि रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के साथ समस्त अतिथियों ने बाल गोपाल के चित्र पर माल्यार्पण पर आयोजन की शुरुआत की। 


समस्त पधारे अतिथियों का स्वागत संस्था के सदस्य प्रदीप शर्मा, पप्पूसिंह राठौर, सुदीप भारती, दीपक साधु, अम्बाशंकर शिकारी, मनोज अग्रवाल मामा, निलेश मेहता, दिनेश सुरणा, नितेश धनोतिया, निलेश दसेड़ा, राजेन्द्र उपाध्याय, दिनेश भावसार, प्रकाश अरोड़ा ने किया। कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने तुलसी पौधा वितरण के लाभार्थी रहें   अरविंद पाटीदार, भेरूलाल घनश्याम पाटीदार, रवि खारीवाल, हिम्मत आतुश धारीवाल, सुभाष डूंगरवाल, मोहन सैनी, पत्रकार जगदीश राठौर , अमित वोरा, कमल राठौर, निलेश दसेड़ा, शिखर धारीवाल को धन्यवाद प्रेषित किया! सचिव गोपाल सेठिया द्वारा भारत विकास परिषद जावरा के आगामी होने वाले प्रकल्प पर रोशनी डाली। स्वागत भाषण में अध्यक्ष शेखर नाहर ने दिया।  समस्त अतिथियों को संस्था संदस्य लोकेश पण्ड्या ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा !राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव ने समस्त नगर वासियो को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए माँ तुलसी की अपने जीवन मे महत्ता पर प्रकाश डालते कहा कि हर सनातनी व्यक्ति के घर माँ तुलसी का पौधा ओर उसका वास होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संस्था सदस्य लोकेश शर्मा भूतेडा ने किया। अंत मे आभार प्रकल्प प्रभारी गोवर्धन पटेल दायम व निलेश जोशी ने माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*