*अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *62 लीटर महुआ हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच, 16 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने 62 लीटर महुआ हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.एल. सिंगड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 16 सितंबर को तड़के गश्त के दौरान मालखेड़ा-चौकड़ी रोड, ग्राम मालखेड़ा के पास कार्रवाई की। टीम ने बालमुकुंद जाट, निवासी चचौड़ी को मोटरसाइकिल क्रमांक MP44MP5748 पर 62 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा उसे जेल भेजा गया। जब्त शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रुपये है। कार्रवाई में विभागीय आबकारी बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें