*नीमच में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ* *“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर एक माह तक होंगी पोषण एवं जन-जागरूकता गतिविधियां*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को कलेक्टर परिसर स्थित आयुष हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।


जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेश गुप्ता ने पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली दिवसवार गतिविधियों की जानकारी देते हुए विभागीय अमले को अधिकाधिक हितग्राहियों एवं समुदाय को जोड़ने तथा पोषण संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
9वें राष्ट्रीय पोषण माह की केंद्रीय थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में सशक्त करना है। इस वर्ष पोषण के क्षेत्र में सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


पोषण माह के दौरान विविध एवं संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग, स्वच्छता एवं गुणवत्ता तथा बच्चों के पोषण के साथ उनके प्रारंभिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में अभिभावकों, पंचायतों, स्व-सहायता समूहों एवं समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।

प्रथम दिवस पर जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता रैलियां एवं दीवार लेखन गतिविधियां आयोजित की गईं। दीवार लेखन के माध्यम से पोषण संबंधी संदेश एवं नारे लिखकर आमजन को जागरूक किया गया।


पूरे माह आंगनवाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर विभिन्न जन-जागरूकता और सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित होंगी। इनका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा परिवारों में बेहतर पोषण व्यवहार को बढ़ावा देना और सुपोषित नीमच एवं सुपोषित भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*