*कलेक्टर ने जनसुनवाई में 92 आवेदकों की सुनी समस्याएं* *प्रकरणों के त्वरित निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच, 1 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में भूमि संबंधी विवाद, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, पेंशन, स्वरोजगार, क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा सहित विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। पूर्व आवेदन पर त्वरित कार्रवाई से खुला रास्ता कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व में जनसुनवाई में ग्राम बामनी निवासी मानक गयरी द्वारा निजी भूमि तक जाने वाले रास्ते पर जाली लगाकर अवरोध किए जाने की शिकायत का निराकरण किया गया। राजस्व अमले ने मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। कलेक्टर के आदेश के पालन में गठित दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर रास्ता खुलवाकर शिकायत का निराकरण किया।


जनसुनवाई में *फूलपूरा* के रवि शर्मा ने शासकीय आबादी क्षेत्र की विवादित भूमि पर अवैध पक्का निर्माण एवं कब्जे, बघाना के एहमद खान ने वृद्धावस्था पेंशन, *बनी* की रामकन्याबाई ने पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जे, *राबडिया* के प्रहलाद पाटीदार ने एमपीआईडीसी के विकास कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कृषि सिंचाई पाइपलाइन की मरम्मत एवं क्षतिपूर्ति, *जावद* के सलीम ने अतिक्रमण हटाने तथा *धनगांव* के खजवाणिया सुनाज समाज के नागरिकों ने मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन निर्माण की राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।
 इसी प्रकार मनासा के *खानखेड़ी* के अजय पिता दुर्गाशंकर जोशी ने भूखंड दिलाने शा.भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी 
*बरूखेड़ा* के दिव्यांग लालाराम बलाई ने स्वरोजगार के लिए थ्री-व्हीलर वाहन, कड़ी खुर्द के देवीलाल एवं *रावणरूंडी* के सागरमल ने कृषि भूमि के सीमांकन, *नयागांव* के किशोर ने अतिक्रमण हटाने तथा नीमच की उर्मिला सोनी ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
 जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रूति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
स.क्र./1494/02/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*