*महेंद्र सिंह जी कालूखेड़ा की 9वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, हॉप फॉर ग्रोथ वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेरणा एवं सहयोग से बीज धारी ने किया सेवा कार्य*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9425490641
जावरा - पूर्व कृषि मंत्री तथा दुग्ध क्रांति के जनक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा एवं पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शासकीय एकीकृत कन्या हाई स्कूल, कालूखेड़ा में छात्राओं को चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच स्नेह एवं अपनत्व का संदेश देते हुए स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के जन सेवा एवं सामाजिक योगदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह सेवा कार्य हॉप फॉर ग्रोथ वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेरणा एवं सहयोग से बीजधारी द्वारा किया गया। संस्था द्वारा सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।
इस दौरान बीजधारी के फाउंडर डॉ. विनोद गोयल, हॉप फॉर ग्रोथ वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक, संयुक्त सचिव लखन पंवार, संस्था सदस्य नरेंद्र सिंह देवदा (छोटू भाई), पंकज चारोडिया सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें