*जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मनासा
आज शा माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। प्रातः से ही बच्चों में इस आयोजन के प्रति बहुत ही उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर राधाकृष्ण की झांकी बनाई गई।जिसमें कु भूमिका और कु सरोज राधा बनी तो कु. कृष्णा और कु. साधना कृष्ण बनी।
इस मोके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने बडे उत्साह से भाग लिया आज की मटकी फोड़ विजेता कक्षा 6टी की कु दिव्या रही।
इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने राधाकृष्ण पर आधारित गीतों पर शानदार डांस की प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने सराहा।आज के विजेताओं को 51/-51/-रुपये के नगद पुरस्कार विद्यालय द्वारा प्रदान किये गए।इस कार्यक्रम में पालक श्री कारूलाल विश्वकर्मा एवं श्री संजय बैरागी, विशेष रूप से उपस्थित हुए।
आज के आयोजन में मटकी फोड़ कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति ने किया जबकि डांस और अन्य कार्यक्रमों का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र जोशी ने किया।
शानदार आयोजन के लिए संस्था प्रधान श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने सभी को बधाई दी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें