*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*


जन जागृति संगम न्यूज

इंदौर। श्रीराम साहू।


भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू, अमरावती अपने राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे। इंदौर में संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं आगवानी की गई। इस दौरान सामाजिक संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं बैठक आयोजित की गई।


बैठक में आगामी नवंबर माह में महाराष्ट्र के अमरावती में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क वर-वधू परिचय सम्मेलन की जानकारी दी गई। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सामाजिक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में आगामी 22 अक्टूबर 2026 को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मुंबई से 12 प्रांतों के लिए निकलने वाली भारत यात्रा के इंदौर आगमन की जानकारी दी गई। यात्रा का इंदौर में 22 अक्टूबर को स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू ने इंदौर प्रवास के दौरान विभिन्न समाजजनों से संपर्क कर उनके निवास पर भी मुलाकात की। सकल पंच साहू समाज गोरी नगर इंदौर के अध्यक्ष श्री नारायण जी साहू, बुंदेलखंड साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री परशुराम जी साहू, श्री आशाराम जी साहू तथा पूर्व अध्यक्ष श्री नारायण जी साहू के निवास माल्डनगर में स्वजातीय बंधुओं के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

इसके बाद राष्ट्रीय कार्यवाहक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ललिता दिलीप साहू के निवास पर राष्ट्रीय औद्योगिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अशोक जानकी लाल जी साहू द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।जिसमें श्री अशोक साहू श्री श्याम साहू श्री रूपेश साहू जिला अध्यक्ष श्रीमती लीला काशीराम जी साहू प्रदेश संरक्षक श्रीमती अनीता साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती ललिता साहू राष्ट्रीय कार्यवाही का अध्यक्ष श्री दिलीप साहू मौजूद थे
इंदौर के पतंग रेस्टोरेंट, 54 नंबर स्कीम, मेघदूत उपवन के सामने आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश की डा. रेखा महेंद्र जी साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का स्वागत किया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष श्री प्रतीक साहू, महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष श्रीमती खुश्बू अनुज साहू, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राखी सतीश साहू, पूर्व अध्यक्ष श्री जमनालाल जी साहू, राऊ विधानसभा अध्यक्ष के.आर. साहू, मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री श्याम लाल जी साहू, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश आजाद जी, पदमवंशी राठौर समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव श्री शंकर नैनावा, दीपक चन्द्र राठौर, कुशल राठौर, मोहन राठौर, सहकारी संस्था के श्री रतन सिंह राठौर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साहू कैलाश चन्द्र बिजाले, श्री मनुशंकर जी साहू, श्री कमलेश जी, श्री महेंद्र साहू, भरत साहू एवं रवि साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस दौरान करीब 24 पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए समाज की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू ने सभी पदाधिकारियों को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

निःशुल्क परिचय सम्मेलन में भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था

राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि अमरावती में होने वाले निःशुल्क परिचय सम्मेलन में सहयोग राशि नहीं ली जा रही है। सम्मेलन की स्मारिका के प्रकाशन के लिए फुल पेज ₹5,000, हाफ पेज ₹2,500 तथा एक-चौथाई पेज के लिए ₹1,500 निर्धारित किए गए हैं। स्मारिका की कीमत ₹200 रखी गई है।

सम्मेलन में आने वाले समस्त स्वजातीय बंधुओं के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था रहेगी। समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में अमरावती पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

पद के अनुरूप समाजहित में कार्य करने का संदेश

इस अवसर पर कहा गया कि समय, सत्ता, संपत्ति और शरीर चाहे साथ दें या न दें, लेकिन समझदार स्वभाव और सच्चे संबंध हमेशा साथ देते हैं। ईश्वर ने हर व्यक्ति को पद नहीं दिया है। जिसे पद मिला है, उसे अपने पद के अनुरूप पूरी निष्ठा से समाजहित में कार्य करना चाहिए और ऐसा यादगार कार्य करना चाहिए जिसे स्वजातीय बंधु लंबे समय तक याद रखें।

कार्यक्रम का संचालन साहू कैलाश चन्द्र बिजाले ने किया तथा आभार श्रीमती खुश्बू साहू ने व्यक्त किया।

उक्त जानकारी साहू कैलाश चन्द्र बिजाले, इंदौर मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, दिल्ली ने राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं पत्रकार श्री श्रीराम साहू को प्रदान की।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*