हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम
शा.एकीकृत मा.वि.धराड़ मे बच्चे एक दिन के लिए शिक्षक बने विद्यालय का किया विधिवत संचालन। उसके पश्चात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। मां सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से कार्यक्रम शुरू हुआ।
विद्यार्थियों ने समस्त गुरुजन का पुष्पहार से स्वागत कर पुष्प गुच्छ व पेन भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित समूह गीत, प्रेरक प्रसंग, कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किए। संस्था प्रधान कविता डामोर ने कहा कि प्रकृति, जीव जंतु या मनुष्य जिनसे हमें शिक्षा मिलती वह सभी हमारे गुरु है। इनका हमें सम्मान करना चाहिए। हरिराम जाटवा ने गुरु की महत्ता बताते हुए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के प्रेरक प्रसंग पर प्रकाश डाला और बताया कि विद्यार्थी अच्छी पढ़ाई कर बड़े पदों पर आसीन हो अच्छे नागरिक बने।
इस अवसर पर प्र.अ.कविता डामोर, हरिराम जाटवा, प्रियंका चौरसिया, कविता आटेड़िया, ऐश्वर्या सोलंकी, माया सिन्हा, सविता परमार, मंगला व्यास, मनीष शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन छात्र आशिफ ने किया एवं आभार छात्रा संगीता ने माना।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें