*शासकीय एवं श्मशान भूमि से हटाया गया अतिक्रमण*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में तहसील जावद के ग्राम बरखेड़ा चौहान में शासकीय एवं श्मशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली कराई गई।
ग्रामीणों द्वारा शासकीय एवं श्मशान भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी, जावद के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पर मौजा पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद न्यायालय नायब तहसीलदार, तहसील जावद में प्रकरण क्रमांक 0024/अ-68/2026-27जी दर्ज किया गया। 
प्रकरण में ग्राम बरखेड़ा चौहान की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 253/1, कुल रकबा 2.260 हेक्टेयर में से 0.300 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में बेदखली आदेश पारित किया गया। आदेश के पालन में 9 सितम्बर को मौजा पटवारी एवं कोटवारों के दल द्वारा कार्यवाही करते हुए श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाया गया तथा भूमि खाली कराई गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*