*तेजाराम साहू बने मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ, संघर्षों के बाद हासिल किया प्रदेश स्तर का मुकाम*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
खातेगांव। दैनिक राष्ट्र सर्वोपरि समाचार पत्र में लंबे समय से पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभा रहे तेजाराम साहू को अब मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे देवास जिला ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत थे। पत्रकारिता में तहसील स्तर से शुरू हुआ उनका सफर लगातार मेहनत और अनुभव के साथ जिला स्तर तक पहुंचा और अब उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिली है।
करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने खातेगांव अपडेट डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी की, जिसके माध्यम से स्थानीय खबरों और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकारिता को लेकर शुरुआत में उनका सपना सिर्फ इतना था कि अखबार में उनका नाम छपे, लेकिन धीरे-धीरे यही सपना एक जिम्मेदारी में बदलता गया। आज प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संघर्ष और निरंतर मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।
जिस उम्र में कई युवा अपने करियर को लेकर असमंजस और विचार-विमर्श के दौर में रहते हैं, उस उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी हासिल करना निश्चित रूप से काबिले-तारीफ उपलब्धि है। इसके साथ ही तेजाराम साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय युवा मीडिया प्रभारी के रूप में सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
कभी अखबार में अपना नाम छपना सपना था, आज उसी पत्रकारिता में प्रदेश की जिम्मेदारी मिलना उनके सफर का एक नया मुकाम है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें