*संस्कृत भारती साप्ताहिक संस्कृत मेलनम् की योजना*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। संस्कृत भारती, जिला नीमच की बैठक 17 सितंबर 2026 को लायन डेन में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला शिक्षण प्रमुख रामप्रसाद शर्मा ने किया। प्रान्त संगठन मंत्री मनीष पांचाल ने संगठन-विस्तार, कार्यपद्धति और संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांशी राठौड़ के सामूहिक गीत से हुआ। जिला मंत्री दिग्विजय पालीवाल ने अतिथि परिचय, लोकेश शर्मा ने ध्येय मंत्र तथा विभाग संयोजक श्री गोवर्धन सोनीगरा ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की।
बैठक में भादवामाता गुरुकुल में प्रत्येक शनिवार 5 से 7 दो घंटे का साप्ताहिक संस्कृत सम्भाषण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर में संस्कृत परिचय, सरल संवाद और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संस्कृत बोलना सिखाया जाएगा।
नीमच नगर में भी साप्ताहिक संस्कृत मेलनम् आयोजित किए जाएंगे। सुनिता चौधरी +91 79873 02731 द्वारा इन्दिरा नगर में मंगलवार और रणवीर सिंह +91 97552 79715 द्वारा विकास नगर में बुधवार को शाम 6 से 7 बजे तक। इनमें संस्कृत-प्रेमी नागरिकों को सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष हरीश मंगल ने संस्कृत के दैनिक व्यवहार पर जोर देते हुए कहा, “संस्कृतं वा मौनम्—यदि बोलें तो संस्कृत बोलें, अथवा मौन रहें।” इतना समर्पण आवश्यक है, उन्होंने संस्कृत को अध्ययन के साथ दैनिक अभिव्यक्ति की भाषा बनाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार और संस्कृत प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। अंत में रणवीर सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन के बाद शान्ति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें