*‘छात्रों की गुन्ज ’ को लेकर जावरा में छात्र संवाद,कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान*


जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641

जावरा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद के तहत शनिवार को इंदौर में आयोजित  ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार, 17 सितंबर को जावरा के स्थानीय शासकीय भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में कुंवर नीतिराज सिंह, जावरा ने महाविद्यालय परिसर में भगवान गणेश की आरती में शामिल होने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने राहुल गांधी के छात्र संवाद और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों से 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।इस दौरान विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन एवं सहभागिता का प्रयास किया । 


राहुल गांधी के चित्र और क्यूआर कोड वाले पंपलेट भी विद्यार्थियों को वितरित किए गए। जिला सचिव रतलाम कांग्रेस ग्रामीण महेश शर्मा, पूर्व यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकित लालवानी, युवा नेता सैय्यद फैज़ल अली ‘प्रिंस’, वॉरियर सोशल मीडिया दानिश सिद्दीक़ी व युवा नेता चंद्रशेखर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी छात्र संवाद से जोड़ना और उन्हें इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां