बाबा जय गुरुदेव जी महाराज की स्मृति में आध्यात्मिक सतसंग एवम भंडारा महाप्रसादि का आयोजन किया गया।

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


आज ग्राम पाटडी शिवगढ़ मे परम पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज की स्मृति में आध्यात्मिक सतसंग एवम भंडारा महाप्रसादि का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम परम् पूज्य बाबा जय गुरुदेव महाराज पूजा अर्चना कर प्रार्थना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात सतसंग परम् पूज्य बाबा जय गुरुदेव महाराज के परम् शिष्य एवम् राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज के मुखारबिंद से बाबा जय गुरुदेव महाराज के सतसंग वचनों का अमृत वचनों का अमृत पान कराया गया। 


स्वर्गलोक मे केवल शाकाहारी आत्माए गाएगी ओर जो मांसाहारी होगा वो नरक जाएगा। भगवान का कानून बना दिया, नकली कानून बना दिया, उनका भी क्या हो गया। बताओ दिल्ली में भोपाल में लाख आप अपना कानून बनाओ लेकिन स्वर्ग में भगवान ने कानून बना दिया, कौन स्वर्ग जाएगा, कौन नरक जाएगा।


इसलिए महापुरुष कहते हैं। जब तक आप शुद्ध शाकाहारी न हो जाओ तब तक आप स्वर्गलोक नहीं जा सकते है।इस दुनिया में आदमी ने विकास के नाम पर बड़े बड़े कारखाने, बडी मशीन, बम, आइटम बम, मोटर कार, बस, मोटर साइकिल, तथा दुनियां की सारी मशीने बना दिया। लेकिन धरती, आसमान, सागर, महासागर, नही बना सकता है। हमारे जीवन में सबसे बड़ा महत्व ऑक्सीजन का हवा का महत्व। जल का महत्व पंचतत्व का महत्व हे। 



इसलिए इसलिए महापुरुष बताते हैं कि आप सब लोग शुद्ध शाकाहारी रहे। आप सभी शुद्ध शाकाहारी बनाकर एक नए मानव समाज का निर्माण करें। इसलिए नित्य, सुमिरन ,ध्यान ,भजन, प्रार्थना कर अपनी आत्मा के कल्याण के लिए करना आवश्यक है ।


जीतू भाई पटेल गुजरात रामहित सिंह उत्तर प्रदेश वी बी दोहरे महासचिव मध्यप्रदेश,बाबूलाल टांक (गुड्डू भाई) बद्रीलाल पाटीदार,दिलीप भाभर,भूरसिंह भाभर, मनीष डामर, राजु मईडा, नागेश्वर मईडा, देवा मईडा, केसर्सिंग मईडा, देवराम रसवाल, माडिया खदेडा, वेदप्रकाश गंगवाल, रामलाल डामर, राजेन्द्र वसुनिया, नानजी मईडा, मोहनलाल भुरीया, देवीसिंग कटारा बंटी खदेड़ा, डा समरथ कटारा, अनिता भुरीया, नीता दोहरे, लक्ष्मीबाई, ललिता कटारा, हाड़ीबाई, पार्वतीबाई, मुस्कान बाई, मंजूबाई चौधरी,शांतिबाई, समाजसेवी सुरतलाल डामर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां