*विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर बनाकर बालिकाओं ने बगलेस मनाया* *तो बालकों ने मिट्टी की मूर्तियां बनाई*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


शा माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज बच्चों ने बगलेस का अलग ही तरीके से आनंद लिया।


मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला को जीवित रखने के लिए शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल पत्तियां और रंगीन पन्नियों से दीवार पर पाटला की आकृति बनाई।


जोशी सर ने बताया 16 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन दीवार पर अलग- अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती है। 


और ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती है।किशोरी और कुंवारी कन्याएँ रात्रि में संजा के गीत गाती हैं जिसमें मायका, भाई,भाभी, सखियाँ, ससुराल आदि का बहुत सुंदर भाव मिलता है। 


लोकमान्यता में तो इसे बेटियों के मायके में आने की खुशी और                     *"बेटियाँ कभी पराई नहीं होती"* के भाव से भी जोड़ा गया है।


बालिकाओं ने प्रतिदिन अलग अलग आकृतियां बनाने का संकल्प भी लिया।
वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से मूर्तियां आदि बनाई


प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने खूब मेहनत की ओर आज के बगलेस डे का खूब आनंद लिया। इन्हें विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*