*पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 29 सितंबर 2026। पोषण माह के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, नीमच द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-03, कस्तूरबा मार्ग, नीमच सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम का आयोजन प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका नामदेव ने ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। 


उन्होंने आहार में विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ पोषण, बच्चों के प्रारंभिक विकास तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण के संबंध में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी।
 वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित बाल विवाह से संबंधित प्रावधानों एवं सहायता के संबंध में भी जागरूक किया।
 

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उमा शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रकला गायरी, सहायिका, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*