*उज्जैन में आज गूंजेगा तेली साहू समाज की एकता और संगठन का शंखनाद* *राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली का भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह होगा आयोजित* *केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में देशभर से जुटेंगे समाज के पदाधिकारी व प्रतिनिधि*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


उज्जैन, 6 सितंबर 2026।
महाकाल की पावन नगरी उज्जैन आज रविवार, 6 सितंबर 2026 को सामाजिक एकता, संगठनात्मक शक्ति और समाज के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की एक ऐतिहासिक गवाह बनने जा रही है। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिनिधियों के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला जारी है।

यह महत्वपूर्ण आयोजन माधव सेवा न्यास, श्री महाकालेश्वर भक्त निवास, भारत माता मंदिर के पास, उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगा। धर्म, आस्था, संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध उज्जैन में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय अधिवेशन समाज की एकता और संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

आयोयक सहयोगी मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना, संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा सामाजिक विकास, संगठनात्मक विस्तार एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई गति देना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्री तोखन साहू , केंद्रीय राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) होंगे। उनके साथ अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक हस्तियां कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी।

विशेष अतिथियों में श्री चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष गृह भंडार समिति छत्तीसगढ़, श्री ढुल्लू महतो, लोकसभा सांसद धनबाद, श्री जितेंद्र साहू, अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा, तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़, श्री जयकिशन साहू विधायक, श्री रामनिवास शाह विधायक, श्री अम्बा प्रसाद पूर्व विधायक, श्री पवन पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश तथा श्री नीलेश कौशल प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश सहित अनेक गणमान्यजन शामिल होंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में तय होगी संगठन की आगामी दिशा

राष्ट्रीय अधिवेशन में महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुरारी एच. गुप्ता जी के मार्गदर्शन में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं सामाजिक गतिविधियों पर मंथन होगा। उनके साथ श्री अशोक साहू — युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती मंजू साहू — महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अशोक राठौर — राजनीतिक राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्री किशोर साहू मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री विजय जी साहू राष्ट्रीय अपर महामंत्री, श्री अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश, श्री बाबूलाल साहू महामंत्री राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश, श्री यमन साहू प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ, श्री रश्मि साहू प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्री भगवान सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश, श्री रवि साहू प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल मध्य प्रदेश सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक श्री किशोर कुमार साहू मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सहसंयोजक श्री यमन साहू प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के निर्देशन में महाकाल की नगरी में होगा सामाजिक शक्ति का विराट संगम

सुबह से शाम तक चलेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह के तहत सुबह से शाम तक विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पंजीयन एवं नाश्ता से होगी। इसके बाद प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन एवं मां कर्मा की आरती, 9:30 बजे अध्यक्ष का चयन, 9:40 बजे अतिथि परिचय एवं स्वागत तथा 10 बजे स्वागत उद्बोधन होगा।

इसके पश्चात महासंगठन का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा और प्रातः 10:20 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ होगा। दोपहर 1:30 बजे भोजन अवकाश के बाद दोपहर 2 बजे आगामी संगठनात्मक एवं रचनात्मक योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

दोपहर 4 बजे मध्यप्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन, शाम 4:30 बजे अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान, शाम 5:30 बजे सभापति का उद्बोधन तथा शाम 6 बजे आभार ज्ञापन होगा। वहीं शाम 7 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह का भव्य समापन किया जाएगा।

सामाजिक एकता, संगठन और उत्थान पर होगा विशेष जोर

आयोजकों के अनुसार यह अधिवेशन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने, नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने और समाजहित के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। अधिवेशन में समाज के समक्ष मौजूद चुनौतियों, संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सहभागिता तथा रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उज्जैन पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि समाज की एकता, सहभागिता और सामूहिक संकल्प ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

उज्जैन बनेगा सामाजिक संकल्प का साक्षी

महाकाल की पावन धरती पर होने वाला यह आयोजन तेली साहू समाज के लिए उत्सव के साथ-साथ चिंतन, संवाद और संकल्प का अवसर भी होगा। देशभर से आने वाले समाजबंधु जहां एक-दूसरे से संवाद स्थापित करेंगे, वहीं संगठन की आगामी दिशा और समाज के विकास को लेकर सामूहिक चिंतन भी करेंगे।

“आओ समाज को एक करें... जीवन में कुछ नेक करें...” के संदेश के साथ आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का नया अध्याय लिखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली की ओर से महाकाल की नगरी उज्जैन में देशभर से आने वाले सभी समाजबंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*