*चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक**नीमच के दो शासकीय कन्या विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच, 16 सितंबर 2026। नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर कलेक्टर एवं जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नीमच के मार्गदर्शन में जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में चलित खाद्य प्रयोगशाला नीमच द्वारा 11 सितंबर को संदीपनी शासकीय कन्या विद्यालय एवं पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा टीम एवं केमिस्ट द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को मसालों और मिठाइयों में होने वाली मिलावट तथा उसकी प्राथमिक पहचान के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मसालों में अखाद्य रंगों की पहचान की मौके पर जांच कर समझाया गया तथा बताया गया कि कुछ प्राथमिक जांच घर पर भी सावधानीपूर्वक की जा सकती हैं। 


मिठाइयों में स्टार्च की उपस्थिति की जांच के लिए आयोडीन की सहायता से होने वाली जांच का प्रदर्शन भी किया गया। स्टार्च की उपस्थिति में आयोडीन के संपर्क से गहरा नीला रंग दिखाई देने की जानकारी दी गई।
 

इसके साथ ही विद्यार्थियों को फूड फोर्टिफिकेशन, नमक, चीनी एवं तेल का सीमित मात्रा में उपयोग करने तथा इनके अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। बाजार से पैकेज्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर अंकित लेबल, सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी एवं आवश्यक निर्देशों को पढ़कर ही खाद्य पदार्थ खरीदने की समझाइश दी गई।
दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं खाद्य सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे l 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां