*श्रीमती पूनम साहू बनीं भाजपा प्रदेश सहसंयोजक* महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ *सागर संभाग की मिली जिम्मेदारी, सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे अनुभव का मिला लाभ*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित की गई हैं। 
जारी सूची में श्रीमती पूनम साहू जी को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त करते हुए सागर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


श्रीमती पूनम साहू जी लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाजसेवा करती आ रही हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन में राष्ट्रीय महिला महामंत्री, मकरोनिया साहू समाज महिला मंडल की अध्यक्ष तथा जिला सागर अंत्योदय समिति की सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
इसके पूर्व भी श्रीमती पूनम साहू जी भाजपा संगठन में मंडल, जिला से लेकर प्रदेश कार्यसमिति, महिला मोर्चा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहकर सक्रिय रूप से कार्य कर चुकी हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों और समितियों में भी सक्रिय सहभागिता रखती हैं।
प्रदेश सहसंयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती पूनम साहू जी ने मा कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक एवं पत्रकार श्रीराम साहू के माध्यम से सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर लोकसभा सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े, सागर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नरयावली विधानसभा विधायक इंजी. प्रदीप लारिया सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने साहू, तेली, राठौर समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों, माताओं-बहनों एवं युवाओं के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार प्रेषित करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें समाज एवं संगठन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
श्रीमती पूनम साहू जी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला पदाधिकारियों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*