*लायंस क्लब जावरा ने सेवा पखवाड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान कर रोपे तुलसी व फलदार पौधे*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
एमपी ब्यूरो चीफ 9425490641

​जावरा (निप्र) लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लायंस परिवार और नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।


​कार्यक्रम के तहत नेत्र चिकित्सालय परिसर में विशेष रूप से 'तुलसी क्यारी' का निर्माण किया गया, जहां श्रद्धा व निष्ठापूर्वक तुलसी के पौधों का रोपण हुआ। इसके साथ ही परिसर में जामुन, जामफल (अमरूद) सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
लायंस ​क्लब सचिव संदीप रांका ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत सभी सदस्यों ने निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में चिकित्सालय परिसर व पार्किंग क्षेत्र की साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया। लायंस क्लब व चिकित्सालय प्रबंधन ने श्रमदान करने वाले सभी सदस्यों व आमजन का आभार जताया।​इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव  संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन  प्रदीप शर्मा, अनूप शर्मा,  दिनेश गोरी, के साथ चिकित्सालय प्रबंधक जे.पी. श्रीवास्तव, विपुल पंवार, अर्जुन सहित लायंस सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सुधीर जैन ने  तथा आभार पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां