*सर्वसम्मति से विशाल यादव बने नीमच सिटी यादव समाज के अध्यक्ष*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नीमच सिटी स्थित यादव मंडी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों और त्योहारों को उत्साह एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नए अध्यक्ष के चयन को लेकर भी समाजजनों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक में उपस्थित यादव समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से विशाल यादव को नीमच सिटी यादव समाज का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर समाजजनों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि विशाल यादव के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत किया जाएगा।
बैठक में आगामी त्योहारों एवं सामाजिक आयोजनों को मिल-जुलकर भव्य रूप से मनाने का निर्णय भी लिया गया। अध्यक्ष बनने के बाद विशाल यादव ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें