*शा माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।* ~~~~~~~~~~~~~~ *बच्चों ने किया आज विद्यालय का संचालन किया* *कोई हिंदी, गणित, अंग्रेजी का शिक्षक बन पढ़ाया* *तो कोई खेल शिक्षक बना* *कोई कोई डांस टीचर बन भरतनाट्यम नृत्य सिखाया।*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मनासा
आज 5सितंबर शनिवार को विद्यालय में सर्वप्रथम बच्चों ने कक्ष को शानदार सजाया और शिक्षक शैलेन्द्र जोशी एवं ईश्वरलाल प्रजापति को मुख्य अतिथि बनाकर शानदार स्वागत किया।
माँ सरस्वती एवम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की
जोशी एवं प्रजापति सर ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जीवन, उनके सिद्धांत, और कर्तव्यपरायणता के बारे में बताया
फिर बच्चों में से कु साधना, कु खुशी, कु हर्षिता, कु दिव्या, एवं कु अंजलि ने शिक्षक बन बच्चों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषय पढ़ाया और ओलम्पियाड परीक्षा की तैयारी भी करवाई।
खेल शिक्षक के रूप ऋषभ,मनीष, यशवंत और अमन ने बच्चों को खेलों की जानकारी दी।
कु भूमिका ने डांस टीचर बनकर बच्चों को भरतनाट्यम नृत्य सिखाया।
आज का आयोजन शानदार रहा।शैलेन्द्र जोशी एवं ईश्वरलाल प्रजापति ने बच्चों की तैयारी की खूब सराहना की।और सभी को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
आज के आयोजन में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा को आज शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब मनासा द्वारा सम्मानित किया गया।आपने सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए शैलेन्द्र जोशी एवं ईश्वरलाल प्रजापति की प्रसंशा करते हुए सभी बच्चों को बधाई दी।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें