*गणेश चतुर्थी पर दलौदा में भक्ति और आस्था का संगम, भव्य आयोजन*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

मंदसौर/दलौदा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दलौदा स्थित अंबाजी मंदिर धाम में भगवान श्री गणेश की भक्ति और आस्था से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में मांगीलाल राठी एवं गीतांजलि की ओर से निःशुल्क 141 भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं को वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में विघ्नहर्ता श्री गणेश की स्थापना के लिए प्रतिमाएं प्राप्त कीं।



कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, विधायक श्री विपिन जैन, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया, भाजपा नेता श्री गौरव अग्रवाल एवं मंदसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*अब तक की सभी खबरें* 👇

कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश के जीवन, चरित्र, ज्ञान, विवेक और अनुशासन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और भगवान श्री गणेश का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को संस्कार, बुद्धि, विनम्रता एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।



🐘🌺 गणपति बप्पा मोरया! 🌺🐘
विघ्नहर्ता, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश सभी भक्तों पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें और सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें।


🚩 जय श्री गणेश! गणपति बप्पा मोरया! 🚩
*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

💌▪️💌▪️💌▪️💌

*अधिक खबरें जानकारीयां* 👇

💌▪️💌▪️💌▪️💌

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां