*प्रदेश ने रचा बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान पहली बार प्रदेश में 20000 मेगावाट से अधिक मांग की निर्बाध आपूर्ति*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

जबलपुर । मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने आज फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । प्रदेश ने पहली बार 20000 मेगावाट से अधिक  की  विद्युत मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। 21 नवंबर को प्रातः 9 बजकर 38 मिनट पर प्रदेश में 20079 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग दर्ज की गई, जिसे विद्युत कंपनियों के उत्कृष्ट समन्वय से बिना किसी व्यवधान के पूरा किया गया।

 
कल ही प्रदेश ने पिछले सीजन की अधिकतम 19895 मेगावाट को पार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया था। और आज भी इस  प्रदेश की समस्त विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियों ने समन्वित प्रयास करते हुए 20079 मेगावाट की मांग की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की।

प्रदेश में बिजली मांग की स्थिति--*

एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको)  स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि अधिकतम मांग के समय मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर एवं रीवा संभाग) में 4993 मेगावाट, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल एवं ग्वालियर संभाग) में 6431 मेगावाट तथा पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर एवं उज्जैन संभाग) में  8186 मेगावाट की मांग दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त सेज एवं रेलवे क्षेत्रों में 469  मेगावाट विद्युत मांग रही।

-इस तरह सुनिश्चित हुई आपूर्ति:--

रिकॉर्ड मांग की पूर्ति के लिए ताप विद्युत गृहों से  3452 मेगावाट, जल विद्युत गृहों से 1054 मेगावाट, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 1637 मेगावाट तथा एनटीपीसी, बैंकिंग एवं अन्य स्रोतों से कुल 13936  मेगावाट बिजली प्राप्त की गई।
-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई:--
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों और विद्युत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके अथक परिश्रम, तकनीकी दक्षता और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अधिकतम मांग के समय प्रदेश के सभी उत्पादन केन्द्रों, ट्रांसमिशन लाइनों एवं सबस्टेशनों से पूर्ण समन्वय के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

 
 शशिकांत ओझा
 जनसंपर्क अधिकारी
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*लोकायुक्त उज्जैन ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच के पटवारी जितेश मराठा को ₹ 2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।*

बांसवाड़ा की पावन धरती पर हुए 1500 आदिवासी शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

*सर्व समाज ने अंबेडकर जी को याद कर मनाया दीपावली मिलन समारोह* *दीप से दीप जलायें चलो बाबा साहब के सिद्धांतों को जगाए चलो.... जगदीश सूर्यवंशी*

*अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ कि बैठक हुई संपन्न*

*यादव समाज समिति ने राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर किया अन्नकूट प्रसादी का वितरण*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई संपन्न* *भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन 13 दिसम्बर को होगा आयोजित.... जिला अध्यक्ष नितिन साहु*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*