*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*



जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490 641


इंदौर - लोकायुक्त इंदौर संभाग ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नालछा, जिला धार के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर मंगलवार 4 नवंबर को एक साथ छापा मारा।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों ने ग्राम सोडपुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर सर्च की।
*20 साल की नौकरी, 65 लाख वेतन, खर्च 2.41 करोड़....*
जांच में सामने आया कि शेरसिंह ठाकुर को पूरे सेवाकाल में करीब 65 लाख रुपये वेतन मिला, लेकिन उसने अनुमानित 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए। यह वैध आय से 271.46 प्रतिशत अधिक है।
*क्या-क्या मिला...*
*1.* सोडपुर नालछा में 0.152 हेक्टेयर भूखंड पर 2400 वर्गफीट का दो मंजिला भव्य भवन, लागत करीब 97 लाख रुपये।
*2.* नालछा में मांडव रोड, सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्गफीट का व्यावसायिक भवन, लागत करीब 20 लाख रुपये।
*3.* पत्नी कविता ठाकुर के नाम पर सोडपुर में 0.645 हेक्टेयर कृषि भूमि, लागत करीब 8 लाख रुपये।
*4.* पत्नी के नाम पर ही मांडव में 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि, लागत करीब 42 लाख रुपये।
*5.* JCB, महिंद्रा ट्रैक्टर, TUV, ऑल्टो कार, बुलेट और कृषि यंत्र, लागत करीब 53 लाख रुपये।
इसके अलावा एक और बेनामी भवन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉली की जानकारी मिली है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
*प्रकरण दर्ज....*
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)बी, 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।सर्च कार्यवाही डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर, सचिन पटेरिया के नेतृत्व में की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*